विदेशियों के लिए भोपाल आना हुआ आसान; राजा भोज एयरपोर्ट बना e-Visa एंट्री प्वाइंट, जानें किसे होगा फायदा

0

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत सरकार ने विदेशी पर्यटकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-वीजा (e-Visa) प्रवेश विकल्पों में बड़ा विस्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश भर में 11 नए अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदुओं को ई-वीजा नेटवर्क से जोड़ा गया है।

मध्य प्रदेश और राजधानी वासियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि इस नई सूची में भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को शामिल किया गया है। भोपाल के अलावा आंध्र प्रदेश के एएआई तिरुपति एयरपोर्ट को भी यह अहम दर्जा मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here