रूपझर थाने के गोदरी टोला में विद्युत ट्रांसफार्मर का डिक्स बदलते समय अचानक विद्युत करेंट आ जाने से विद्युत विभाग के दो आउटसोर्स कर्मचारी विद्युत करंट से झुलस गए। 18 अगस्त को 2:30 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब उकवा पावर हाउस का 11000 के वी का फीडर बंद करने के बाद यहां काम करवाया जा रहा था। किंतु रिटर्न करंट आने से यह घटना हो गई विद्युत करंट से झूलसे दोनों आउटसोर्स कर्मचारी हेमकुवर पिता दीना जी तुरकर 32 वर्ष ग्राम जमुनिया थाना कटंगी और सेवक पिता गुलाब सिंह मरकाम 23 वर्ष ग्राम जैतपुरी थाना रूपझर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। विद्युत प्रवाह बंद होने के बाद रूपझर थाने के जनरेटर से रिटर्न करेंट आने की संभावना व्यक्ति जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपझर थाना क्षेत्र में आने वाले गोदरी टोला में लगा ट्रांसफार्मर का डिक्स खराब हो गया था। 18 अगस्त को 2:30 बजे करीब यहा पर पुराने खराब डिक्स को निकाल कर नया डिक्स लगाया जा रहा था। इस दौरान उकवा पावर हाउस से 11000 के वी का फीडर पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। आउटसोर्स कर्मचारी हेमकुवर तुरकर और सेवक मरकाम दोनों ट्रांसफार्मर के डीपी के ऊपर चढ़कर खराब डिक्स निकाल कर नया डिक्स रस्सी से बांधकर ऊपर चढ़ा रहे थे। रस्सी ग्रामीण खींच रहे थे और वहीं पर लाइन मेन पवित्र पटले सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान विद्युत ट्रांसफार्मर में लगे विद्युत तार में अचानक करंट आने से ट्रांसफर पर चढ़े दोनों आउटसोर्स कर्मचारी हेमकुवर तुरकर और सेवक मरकाम विद्युत करंट से झुलस गए। हेमकुंवर तुरकर बेहोश हो चुका था। ग्रामीणो ने जैसी तैसे दोनों आउटसोर्स कर्मचारी को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारे और उन्हें तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उकवा ले जाकर भर्ती किए थे। हेमकुवर तुरकर के विधुत करेंट से कंधा हाथ पैर जांघ अन्य अंग झुलसे सेवक मरकाम जांघ अंगुली विधुत करेंट झुलझ गये । उकवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। बताया गया है कि उस समय पावर हाउस उकवा से विद्युत प्रवाह पूरा बंद था,, पानी भी नहीं गिर रहा था और आकाशीय बिजली भी चमक नहीं रही थी। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि यह रिटर्न करंट आया कहां से । बताया गया की घटना के दौरान विद्युत प्रवाह बंद होने के कारण रूपझर पुलिस थाने का जनरेटर चालू था। जिससे रिटर्न करंट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिला अस्पताल पुलिस ने दोनों आउटसोर्स कर्मचारी का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना रूपझर भिजवा दी है।
गोदरी टोला में 11 के वी लाइन का डिक्स बदल रहे थे- आउटसोर्स कर्मचारी हेमकुवर तुरकर
आउटसोर्स कर्मचारी हेमकुवर तुरकर ने बताएं कि वह लाइनमैन का हेल्पर काम करते हैं रूपझर के गोदरी टोला में 11 के वी लाइन का डिक्स बदल रहे थे।उकवा पावर हाउस से लाइन बंद कर दी गई थी ।अचानक रिटर्न विधुत करेंट आ गया। उस समय लाइट बंद थी तो रूपझर थाने का जनरेटर चालू था।सम्भवतः वही से रिटर्न करेंट आया होगा।










































