वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब खेलेगा यह युवा खिलाड़ी

0

आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि कमजोर आयरलैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन कोच और कप्तान ने यह कहकर उनके डेब्यू का इंतजार बढ़ा दिया कि टी20 वर्ल्ड कप टीम में छेड़छाड़ नहीं करना चाहते। नतीजा यह हुआ कि आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। वैभव को ना खिलाने पर खूब चर्चा हुई। सुनील गावस्कर से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ मौका देने की सिफारिश की, लेकिन जब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी उन्हें डेब्यू कैप नहीं दी गई तो फैंस के सब्र का बांध टूट गया।

फैंस सोशल मीडिया पर कोच गंभीर और कप्तान अय्यर की आलोचना करने लगे, लेकिन आखिर उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू में इतनी देरी क्यों हो रही है, इसका जवाब किसी ने नहीं दिया। अब जब शनिवार को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है तो इससे पहले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टाइम्सनाउ से खास बातचीत की है और इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सबसे गुजारिश कि टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर पर भरोसा बनाए रखें और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना ना करें। वैभव के डेब्यू पर राजीव शुक्ला ने कहा कि वह कब खेलेंगे इसका फैसला केवल टीम मैनेजमेंट के हाथ में है।

वैभव के डेब्यू का इंतजार जारी रहेगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टीम का हिस्सा थे। टीम मैनेजमेंट टॉप-थ्री में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है। कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही कह चुके हैं वह इस विनिंग कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले असिसटेंट कोच रियान टेन डेशकाटे ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here