शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां को आंध्र प्रदेश ले जाकर किया दुष्कर्म आरोपी संतोष मरावी गिरफ्तार:भेजा गया जेल

0

बालाघाट
शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां को आंध्र प्रदेश ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रूपझर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी संतोष पिता लमतु मरावी 26 वर्ष ग्राम भीतरपानी थाना बिरसा निवासी है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 22 वर्षीय महिला के पति और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 3 साल का और छोटा 2 साल का है। महिला और उसका पति दिसंबर 2025 में ईंट भट्टा भरवेली और टेकाड़ी में मजदूरी करते थे। संतोष मरावी भी वहीं काम करता था और इसी दौरान महिला की पहचान उससे हुई।
मंडई मेले के समय जब यह महिला अपने जीजा के गांव बच्चों के साथ गई थी। संतोष ने फोन कर महिला को तेलंगाना काम पर चलने को कहा। और यह महिला संतोष की बातों में आ गई। 30 दिसंबर 2025 को संतोष मोटरसाइकिल से उसके जीजा के घर पहुंचा। महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर उसके साथ निकल गई। संतोष मरावी ने महिला को किनारदा जंगल ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों को ग्राम नवही में रिश्तेदार के घर छोड़ा दिया और संतोष के साथ आंध्र प्रदेश के खम्मम पहुंच गई। वहा दोनों मिर्ची तोड़ने का काम करने लगे। करीब 4-5 महीने दोनों साथ रहे। इस दौरान संतोष ने इस महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। संतोष मरावी शराब पीने का आदी था। जब महिला बच्चों की बात करती थी तो संतोष मरावी उसे गाली-गलौज और मारपीट करते रहता था और दोबारा बच्चों की चर्चा करने पर जान से मारने की धमकी देता था।19 मई 2026 को संतोष मरावी महिला को गोंदिया में छोड़कर फरार हो गया। वहा से महिला बस से बालाघाट पहुंची और भरवेली टेकाड़ी पहुचकर वहा काम कर रहे अपने पति को पूरी घटना बताई। जिसके बाद यह महिला अपने पति के साथ रिपोर्ट करने रूपझर थाना पहुंची और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।रूपझर पुलिस ने आरोपी संतोष मरावी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 296(बी), 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। और संतोष मरावी को गिरफ्तार करके को बैहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बैहर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here