ग्राम पंचायत डोंगरगॉव अंर्तगत आने वाले ग्राम महाराजपुर में २ दिवसीय संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन २४ फरवरी से प्रारंभ हुआ जिसका समापन २५ फरवरी को किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई संतो ने भाग लिया। आयोजन में मुख्य अतिथी के रूप में क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल शामिल हुये वही संतो में बालमुकुंद महाराज मेंडक़ी, टामसिंह चौधरी पांजरा, बाल संत राहुल गोपाले, इमलाबाई खोब्रागड़े नागरा शामिल हुये। कार्यक्रम महाराजपुर स्थित दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ।
यह एक धार्मिक कार्यक्रम है – भूपसिंह ऐड़े
पद्मेश को जानकारी देते हुये भूपसिंह ऐड़े ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक है। जिसमें इस वर्ष ४ से ५ ग्रामों के संतो ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। उनके द्वारा धार्मिक प्रवचन दिये गये। जिसका समापन ४ बजे शाम २५ फरवरी को किया गया है। प्रात:काल रैली निकाली गई जिसने ग्राम भ्रमण किया तत्पश्चात हम सभी लोगों ने मिलकर संत रविदास की जयंती मनाई है। वही शाम को पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे ग्राम के लोग शामिल हुये है।
यह इक्का पंत से ताल्लुक हिंदू धर्म है – रेखा गौतम
इसी तरह ग्रामीण रेखा गौतम ने पद्मेश को बताया कि यह बारकरी पंत कहलाता है। जिसे इक्का पंत भी कह सकते है। यह हिंदू धर्म के लोग मानते है। इस २ दिवसीय कार्यक्रम में बाहर से संत महात्मा आते है। वही उनके द्वारा धर्म का ज्ञान बताया जाता है साथ ही मंदिर में जोत चलाई जाती है। इस कार्यक्रम में पूरा ग्राम सम्मिलत रहता है। इस कार्यक्रम का आयोजन संत रविदास जयंती समारोह के रूप में किया जाता है। यह आयोजन विठ्ठल मंडल समिति महाराजपुर के तत्वाधान में किया गया है।