संभावना सेठ मां बनने वाली हैं, शेयर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की तस्वीर, कहा- हम प्रेग्नेंट हैं

0

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस ‘बिग बॉस’ फेम संभावना सेठ फाइनली प्रेग्नेंट हैं। कई साल से लंबी कोशिशों के बाद आखिरकार उन्होंने मां बनने की खुशखबरी दे दी है। संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके घर नन्हा मेहमान आनेवाला है।

संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर बच्चे के मोजे की तस्वीर और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक अपने PET डॉग के साथ दिखाई है। हसबैंड अविनाश द्विवेदी को साथ शेयर किए अस पोस्ट में संभावना सेठ ने लिखा है, ‘हम प्रेग्नेंट हैं। हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रेम, आशा और सरोगेसी के जरिए साकार होने की राह पर है। उल्टी गिनती शुरू हो गई है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here