कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ BeerBiceps एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। जी हां, बीते साल 2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से ही यह जोड़ी अलग-थलग नजर आई है। लेकिन अब OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने ऐलान किया है कि 02 मई 2026 को ‘लाफ्टर डे’ से ठीक एक दिन पहले यह समय और रणवीर एक बार फिर साथ आएंगे। मजेदार बात यह है कि इस बार दोनों कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के स्पेशल एपिसोड में दिखेंगे। इसका एक मजेदार टीजर रिलीज गया है। इसमें रणवीर को देखकर समय रैना हैरान नजर आ रहे हैं। जबकि वीडियो पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन ने इंटरनेट यूजर्स ने भरदम मौज ली है।
नेटफ्लिक्स ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर टीजर पोस्ट किया है। इस 26 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत समय रैना से होती है। जहां वह कहते हैं, ‘दोस्तों, मैं फाइनल आ रही हूं मेरे फेरवरेट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर, लेकिन मुझे अभी तक नहीं बताया गया है कि मेरे साथ कौन गेस्ट होगा, उन्होंने कहा था कि अभी बताएंगे।’ समय इसके बाद एक काउंटडान शुरू करते हैं और फिर पीछे से मस्ती भरे अंदाज में नाचते हुए बीयर बाइसेप्स यानी रणवीर अल्लाबादिया की एंट्री होती है।









































