जावरा क्षेत्र में सात अवैध कालोनियों के कालोनाइजरों पर एफआइआर के लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके लिए एसडीएम राधा महंत को अधिकृत किया है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी सात अवैध कालोनाइजरों द्वारा स्वयं की आधिपत्य की भूमियों के टुकड़े कर विक्रय किए जाने से अवैध कालोनी विकसित किया जाना पाया गया है। इन कालोनाइजरों के विरुद्ध एफआइआर के निर्देश दिए हैं।
जावरा के सुनील कुमार, बाबू शाह, हिम्मतसिंह आंजना निवासी ग्राम कामलिया, जावरा के अनिल कुमार, ग्राम नांदलेटा के सिकंदरसिंह, रतलाम के सुभाषचंद्र, जावरा के नूर खां तथा नादिर शाह शामिल है। कालोनाइजरों की भूमियों के संबंध में एसडीएम राधा महंत को उक्त भूमि स्वामियों के भूमि के सर्वे क्रमांकों के भू-अभिलेख के कालम क्रमांक 12 में अवैध कालोनी की भूमि दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंजीयक रतलाम तथा उप पंचायत जावरा को भूमियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया है। उपसंचालक ग्राम तथा नगर निवेश को आवासीय, व्यावसायिक अधिन्यास मानचित्र के अनुमोदन पर रोक लगाई जाने तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को आवासीय या व्यावसायिक निर्माण आदि की अनुमति पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया है।










































