मुंबई: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने आईपीएल में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी के रूप में दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ जोड़ी बन गई है।
अभिषेक और हेड के बीच छठी बार शतकीय साझेदारी
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो, फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली और शुभमन गिल-साई सुदर्शन को जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 5-5 बार ऐसा किया।









































