इछावर। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम कालापीपल जागीर में जमीनी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल कैलाश चंद्र वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को इछावर थाने के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला किया था, इसके बावजूद पुलिस ने मामले में मामूली धाराओं में केस दर्ज किया।
पुलिस पर लगाए आरोप
परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस शुरुआत में ही सख्त कार्रवाई करती तो शायद कैलाश की जान बच सकती थी। मृतक के परिजन एफआईआर में गंभीर धाराएं बढ़ाने और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते रहे। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मी उन्हें धमकाते नजर आए, वहीं पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें- सीहोर में 18 बिजली खंभे उखाड़कर 5 KM तार ले उड़े चोर, दो गांवों की बिजली गुल
26 अप्रैल की शाम हुआ था विवाद
पीड़ित नेपाल वर्मा (पिता स्वरूप सिंह वर्मा) द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 26 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उनके बड़े भाई अनूप वर्मा खेत पर मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान गांव के मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।










































