‘हमारे पास पेट्रोल-डीजल पर्याप्त और ‘गैस-तेल की भी कोई कमी नहीं; ना हों पैनिक…’ लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मिनिस्टर

0

सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीज़ल, केरोसिन या LPG की कोई कमी नहीं है, और भरोसा दिलाया कि फ्यूल की उपलब्धता स्थिर है और सप्लाई चेन ठीक से काम कर रही हैं। संसद में बोलते हुए, केंद्रीय पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत के पास फ्यूल का काफी स्टॉक है, और उपलब्धता को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि पिछले 5 दिनों में एलपीजी प्रोडक्शन (LPG Production) 28 प्रतिशत तक बढ़ गया है और सीएनजी की 100% सप्लाई हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत लंबे समय तक संकट का सामना कर सकता है साथ ही कहा कि इतिहास में पहली बार होमुर्ज बंद हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी देश ने स्कूल बंद कर दिए लेकिन भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है और देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। नैचुरल गैस के लिए प्राथमिकता तय। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल का जहाज भारत पहुंच गया है और भारत 40 देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है। कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है।

‘भारत में पेट्रोल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं’

हरदीप पुरी ने साफ किया कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और भारत में पेट्रोल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं, देश में अभी पर्याप्त गैस है।

‘पैनिक होने की वजह से मांग बढ़ी है’

गैस की किल्लत को लेकर अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, भारत में एलएनजी के कार्गो रोज आ रहे हैं। गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है दरअसल पैनिक होने की वजह से मांग बढ़ी है

‘देश लंबे समय तक इस संकट से निपटने को लेकर तैयार’

पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि हमने गैस की कालाबाजारी को रोकने के निर्देश जारी किए है। उन्होंंने कहा कि देश में एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है और देश इस संकट से निपटने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और घबराहट में की जाने वाली बुकिंग को रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन की न्यूनतम बुकिंग अवधि लागू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here