हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजय दिवस

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)।
16 दिसंबर का दिन भारत को मिली सफलता और पाकिस्तान की हार का ऐतिहासिक दिन है।जहा 1971 में आज ही दिन भारतीय सेना के पराक्रम के सामने पाकिस्तान के सैनिकों ने अपनी हार स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया था।भारतीय सेना के पराक्रम, शौर्य की गाथाओं को याद करने प्रतिवर्ष पूरे भारत वर्ष में 16 दिसंबर के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसी भाव के साथ बालाघाट पुलिस ने 16 दिसंबर को नगरीय क्षेत्र के आंबेडकर चौक में विजय दिवस मनाया।जहां बालाघाट पुलिस ने 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। इसके साथ ही देश भक्ति गानों की धुन पर सउनि. शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में बैंड पार्टी ने दी मनमोहक देशभक्ति गीतों प्रस्तुति प्रस्तुति दी। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन मुकेश श्रीवास्तव, श्रीमती भारती ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित हुए । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर बालाघाट जी.एस. धुर्वे, एसडीएम बालाघाट गोपाल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट सुश्री वैशाली सिंह कराहलिया, डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा श्रीमती सोनम झरवडे एवं स्थानीय पार्षदगण, स्थानीय प्रशासन, नागरिक और पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

1971 में भारतीय सेना के सामने पाक सेना ने किया था आत्मसमर्पण
आपको बताए कि 16 दिसंबर 1971 का, वह दिन, जब भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया था। इस लड़ाई में भारतीय सेना के वीरो ने बलिदान देकर बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी। जो देश की ऐतिहासिक खुशी और सैनिकों के शौर्य और जज्बे को सलाम करने का दिन है। जिसे प्रतिवर्ष, विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है,आज ही के दिन 1971 में हुए युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर विजय का प्रतीक है । इस दिन भारत के वीर सैनिको के सामने पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। यह विजय भारत के सैन्य साहस, बलिदान और संघर्ष की महानता के लिए जाना जाता है ।

आज का दिन ऐतिहासिक दिन है- नगेन्द्र सिंह
विजय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिह ने कहा कि 16 दिसंबर का दिन, हमारे देश के लिए ऐतिहासिक विजय दिवस का दिन है, जिसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमने पाकिस्तान के चंगुल से बांग्लादेश को मुक्त कराया था। यह हमारे सेना के सशस्त्र बलों की जीत थी। जिन्हें आज पुलिस और नागरिक याद करने मौजूद थे। हम देश की आजादी में वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखे और उसे अपने दिलों में आत्मसात करें तथा देशभक्ति और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाए।उन्हें आगे कहा कि “विजय दिवस एक ऐसा दिन है, जो हमारे देश की सुरक्षा और वीरता का प्रतीक है। हम इस दिन को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते हैं। पुलिस बैंड का यह संगीत कार्यक्रम हमें हमारे वीर सैनिकों और शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here