हिंदी भाषा का ज्ञान को लेकर बालाघाट टैलेंट संस्था ने कराई वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के बच्चे हुए शामिल

0

बच्चों में हिंदी भाषा का ज्ञान को लेकर बालाघाट टैलेंट संस्था के द्वारा शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता में समान नागरिक संहिता विषय रखा गया, तो वही निबंध प्रतियोगिता में स्वास्थ्य पर्यावरण और हिंदी भाषा का महत्व विषय रखा गया। महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल मे आयोजित प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। बालाघाट टेलेंट संस्था के अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में 52 बच्चों ने एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में 22 बच्चोंने हिस्सा लिया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेरणा वराडे सीएम राईस स्कूल बालाघाट, द्वितीय स्थान साक्षी पाठक टैगोर मोंटसरी स्कूल, तृतीय वेदिका चौधरी सीएम राइज स्कूल बालाघाट, चतुर्थ ईशा रैकवार उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, पंचम निशा पिछोड़े अपोलो कान्वेंट स्कूल। वादविवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डेलिमा मर्सकोल गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय शिवम भारती टैगोर मोंटेसरी स्कूल, तृतीय रिया उईके उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय। आयोजित प्रतियोगिता में एक ऐसी बच्ची ने भी हिस्सा लिया जो नेत्रहीन है जिसका नाम कुमारी धरा सोनेकार है जो टाइगर मोंटेसरी स्कूल अध्यनरत है। जिनके द्वारा 2 पेज का निबंध लिखा गया। महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज जैन ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हम अपने स्कूल के माध्यम से अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं आज बालाघाट टैलेंट द्वारा स्कूल में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु डिबेट एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो बहुत ही शानदार रहा। निर्णायक की भूमिका में डॉ पूजा गोस्वामी डॉ श्रद्धा से उपस्थित रही । संस्था से पूजा अग्रवाल दिव्या तेजवानी नेहा डहारें प्रखर जैन अंकिता ,पूनम बर्वे ममता साहू ज्योति सोनी राशि बोथरा, सविता मधुकर सतीश ठाकुर की उपस्थिति रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here