तेहरान: ईरान ने एक दफा फिर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी की आलोचना की है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने गुरुवार अपने बयान में कहा है होर्मुज स्ट्रेट और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी हालात को ज्यादा खराब करेगी। उन्होंने कहा कि इससे खाड़ी क्षेत्र में व्यवधान गहराएंगे और डोनाल्ड ट्रंप कभी भी अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकेंगे। मसूद का बयान ऐसे समय आया है, जब ट्रंप ने कहा है कि उनकी नाकेबंदी जारी रहेगी क्योंकि इससे ईरान बुरी तरह घिर गया है। ऐसे में ईरान का कड़ा दिखाना तनाव को बढ़ा सकता है।
एएफपी के मुताबिक, पेजेश्कियान ने अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि समुद्री नाकाबंदी या प्रतिबंध लगाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय कानून का सीधा उल्लंघन है और यह निश्चित रूप से नाकाम होगा। ऐसे कदम क्षेत्रीय असुरक्षा को बढ़ाने वाले और तनाव का स्रोत हैं। ये फारस की खाड़ी में स्थायी स्थिरता में बाधा डालते हैं।









































