पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंद्रा में उस समय सनसनी फैल गयी जब कोस्ते नाले के पास पेड़ में फांसी पर लटका अज्ञात शव देखा गया। इस शव को पुलिस ने बरामद कर इसकी शिनाख्त १४ दिनों से लापता व्यक्ति मनीराम सहारे के रूप में की गयी जिसकी थाने में गुम कायमी दर्ज हैं। उक्त शव बहुत ज्यादा डीकंपोज हो चुका था पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले में मर्ग क्रमांक १५/२६ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा १९४ के तहत प्रकरण तैयार कर जांच प्रारंभ कर दी है।
यह हैं मामला
वर्तमान में खेती किसानी का कार्य चल रहा है किसानों का खेत बाड़ी आना जाना लगा हुआ है। ऐसे ही कोस्ते नाला के समीप खेतों की तरफ ग्राम के किसान गए हुए थे। जहां उन्होंने देखा कि रमेश पटेल के खेत के पास पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी पर लटका हुआ हैं। यह देख कर घटना की सूचना ग्राम में दी गई जिसकी सूचना से ग्राम लोगों में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसकी जानकारी वारासिवनी पुलिस को लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ पर लटके शव को नीचे उतर कर उसकी शिनाख्त प्रारंभ की गई। जिसमें उपस्थित लोगों से पूछताछ की जाती रही परंतु कोई उसे पहचान नहीं पाया क्योंकि उक्त शव बहुत ज्यादा खराब डी कम्पोज हो गया था जो करीब १२ दिन पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में फांसी पर शव मिलने की सूचना पर सुनील पिता रामलाल एसने उम्र ३५ वर्ष निवासी वार्ड नं.७ पटेलटोला सिकन्द्रा भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने परिजनों की उपस्थिति में अज्ञात शव की शिनाख्त अपने मामा मनीराम पिता स्व. जेतराम सहारे उम्र ५५ वर्ष निवासी वार्ड नं.७ पटेलटोला सिकन्द्रा के रूप में की। जिसके बाद परिजनों की उपस्थिति में पुलिस के द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर मौका निरीक्षण कर शव को सुरक्षित सिविल अस्पताल परिसर स्थित शव विच्छेदन गृह में लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं पुलिस के द्वारा घटना में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीं इस घटना में मौत का कारण जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होने की बात कहीं जा रही है।
२३ फ रवरी से लापता था मेरा मामा जो फांसी पर लटका मिला-सुनील एसने
प्रार्थी सुनील एसने ने पुलिस को बताया कि मैं ग्राम सिकन्द्रा पटेलटोला रहता हूँ एंव मजदूरी का काम करता हूँ। मृतक मनीराम सहारे मेरे मामा है यह मजदूरी हमाली का काम करते थे जो २३ फ रवरी की सुबह करीबन ५ बजे से घर से लापता थे। यह अपने साथ अपना मोबाईल फ ोन भी लेकर गये थे जो लापता होने के बाद से बंद हो गया था। उनकी गुम होने की सूचना हमने थाना वारासिवनी को दिये थे जिनकी हम लगातार तलाश कर रहे थे। ८ मार्च को हमे सूचना मिली की हमारे गांव के कोस्ते नाला के पास एक आदमी का शव पेड़ पर लटका हुआ है। तब हम आकर देखे तो पेड़ पर लटका हुआ आदमी मेरा मामा मनीराम सहारे है जो अपनी किसी व्यक्तिगत परेशानी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या किया होगा।










































