अगर तैयार करना है ऑफिस वर्क का प्रेजेंटेशन, इन ऑनलाइन टूल्स से होगा काम आसान

0

ऑफिस में प्रेजेंटेशन तैयार करना एक बड़ा टास्क है। इसका अच्छे से बनना बेहद जरूरी है। कई बार खराब प्रेजेंटेशन के कारण कर्मचारी का प्रोमेशन तक रुक जाता है। तब बॉस और ऑफिस में अलग पहचान बनाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। ऑनलाइन कई टूल्स है। जिनकी सहायता से बड़ी आसानी से स्मार्ट प्रेजेंटेशन तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन टूल्स के बारे में।

Visme

अगर मीटिंग्स के लिए सुंदर प्रेजेंटेशन तैयार करना है। तो विमसे ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से किसी भी तरह का प्रेजेंटेशन आसानी से तैयार कर सकते हैं। खासतौर पर इसमें ऑडियो और वीडियो भी जोड़ सकते हैं। इसमें 100 से अधिक फांट्स, फ्री इमेज और आइकन्स भी मिलते हैं। जिससे कंटेट को आकर्षित कर सकते हैं।

Prezi

प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए प्रेजी एक अच्छा ऑनलाइन विकल्प है। यहां आइडियाज, इमेज और वीडियो को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकता हैं। इस में जूम फीचर भी है। यह टूल क्लाउड, डेस्कटॉप, आइफोन पर सपोर्ट करता है।

Powtoon

यह एक विजुअल कम्युनिकेशन टूल है। जिसकी सहायता से एनिमेटेड इंफोग्राफिक्स प्रेजेंटेशन तैयार किया जा सकता है। यह प्रोफेशनल्स के साथ-साथ छात्रों के लिए बेहद काम का है। यहां पहले से तैयार कई टेम्लेट भई हैं। कुछ मिनटों में प्रेजेंटेशन किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here