बालाघाट/ तिरोड़ी थाना अंतर्गत महकेपार रोड पर स्थित ग्राम कोसुम्बा मैं एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतक विनोद पिता चूड़ामण सेवरे 45 वर्ष ग्राम कोसुम्बा निवासी 22 मार्च की रात्रि 10:00 बजे करीब यह घटना उसे समय हुई जब यह व्यक्ति खाना खाने के बाद रोड पर टहल रहा था तिरोड़ी पुलिस ने इस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद सेवरे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था। जिसके परिवार में पत्नी और दो लड़के हैं। इसके अलावा विनोद सेवरडे का बाद भाई भेजनलाल सेवरे भी है वह भी अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। 22 मार्च को ग्राम कोसुम्बा में शादी का रिसेप्शन था। रात्रि 10:00 बजे करीब विनोद सेवरे रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर खाना खाने के बाद रोड पर टहल रहा था। तभी कोसुम्बा में ही महकेपार रोड़ पर सुरेश जयसवाल के खेत के पास एक अज्ञात वाहन विनोद सेवरे को ठोस मारकर फरार हो गया। इस अज्ञात वाहन की ठोकर से विनोद सेवरे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना उसके बड़े भाई भजनलाल सेवरे ने तिरोड़ी थाना में दी थी। जहां से सहायक उप निरीक्षक उमेश दियेवार ने मौके पर पहुंचकर मृतक विनोद सेवरे का शव मोके से उठवाकर कटंगी अस्पताल और रात्रि में यहां के मरचुरी में शव रखवा दिए।23 मार्च को सहायक उप निरीक्षक श्री दियेवार ने मृतक विनोद सेवरे का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सोप दिए हैं।इस मामले में मर्ग जांच उपरांत अज्ञात वाहन की चालक के विरुद्ध धारा 281 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।