अनलॉक से पहले न्‍यू मार्केट पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, दुकानों के सामने बनाए गोले

0

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल को भी अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक जून से भोपाल को धीरे-धीरे खोला जाएगा, लेकिन बंदिशों के साथ। अनलॉक के बाद संक्रमण न फैले, इसको लेकर सरकार व प्रशासन पूरे प्रयास कर रहे। इसी के तहत मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग आज दिन में भोपाल के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार न्यू मार्केट पहुंचे। जहां उन्होंने मार्केट खोलने के पहले व्यापारी वर्ग को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और करवाने की समझाइश दी। साथ सुरक्षित शारीरिक दूरी पूरी तरह से पालन हो इसके लिए दुकानों के सामने गोले भी बनाए।

कोरोना गाइडलाइन का हो पालनदरअसल, कल से चरणबद्ध तरीके से भोपाल को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में अनलॉक के बाद संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि दोबारा लॉकडाउन की नौबत न आए। इसी के चलते मंत्री विश्वास सारंग ने आज न्यू मार्केट पहुंच कर व्यापारी वर्ग से बातचीत की और अनलॉक के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन ना हो, यह सुनिश्चित करने को कहा है।

मॉनीटरिंग के लिए बनाई कोविड सेफ्टी टीममंत्री सारंग ने बताया कि कल से कोरोना कर्फ्यू को हटाया जा रहा है। सभी मार्केट की मॉनीटरिंग के लिए कोविड सेफ्टी टीम का गठन किया है। इस सेफ्टी टीम में रेवेन्यू, नगर निगम और पुलिस के कर्मी रहेंगे। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक दुकान पर कोरोना के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए

बता दें, भोपाल में अनलॉक के पहले फेज में केवल 25% दुकानों को ही खोला जाएगा जो अतिआवश्यक है। इसमी किराना, प्लम्बर, हार्डवेयर, बिल्डिंग मटेरियल और इलेक्ट्रिकल की दुकानें भी सप्ताह में दो दिन खोलने को लेकर सहमति क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में बनी है। साथ ही पहले चरण में फल-सब्जियों की मंडी शहर में नहीं लगेगी। ठेलों के माध्यम से फल-सब्जी की व्यवस्था सुचारु रूप से चलेगी। वहीं जिन इलाकों में एक हफ्ते में 70 से अधिक केस मिलेंगे उस इलाके को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here