अनुष्का शर्मा का आर्मी और क्रिकेट से है पुराना नाता, एक्ट्रेस के 33वें बर्थडे पर जानें कुछ रोचक Fact

0

बॉलीवुड की हॉट, टैलेंटेड और फिटेस्ट एक्ट्रेसेज में अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक अनुष्का शर्मा ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के ऑपोजिट शाहरुख खान ने काम किया था। बहुत कम एक्टर्सेज को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलता है। लेकिन अपनी पहली फिल्म में ही अनुष्का शर्मा ने किंग खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की एक्टिंग शानदार थी जिसने रातों-रात उनको स्टार बना दिया था।

साल 2008 से लेकर अनुष्का शर्मा ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया है। वह ना ही सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक शानदार प्रड्यूसर बीवी और मां भी हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पेरेंट्स बने थे। आज अनुष्का शर्मा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं तो इस‌ उपलक्ष पर चलिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

आर्मी से है पुराना नाता

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि अनुष्का शर्मा आर्मी बैकग्राउंड से नाता रखती हैं। अनुष्का के पिता आर्मी में थे और वह अपने पिता के साथ शहर से शहर घूमती थीं। 

क्रिकेट से भी है पुराना रिश्ता 

बहुत लोग यह भूल करते हैं कि विराट कोहली से मिलने के बाद अनुष्का शर्मा क्रिकेट से नाता रखती हैं। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है क्योंकि अनुष्का के भाई स्टेट लेवल क्रिकेट प्लेयर रह चुके हैं। इसीलिए विराट के पहले से भी अनुष्का क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं।

बॉलीवुड में आने से पहले मॉडल थीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा के फैंस इस बात से अनजान हैं कि मुंबई या बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अनुष्का शर्मा बेंगलुरु में एक मशहूर मॉडल थीं। मुंबई आने के 1 साल बाद ही उन्हें यशराज फिल्म्स द्वारा रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के अपोजिट काम करने का मौका मिला था।

रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का सत्यजीत रे से है नाता

यह बात आप लोगों को शायद ही पता होगी कि अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी सत्यजीत रे की अपूर संसार से प्रेरित है।

बचपन से शाहरुख खान की रही हैं फैन

कई बार अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया है लेकिन बहुत लोग यह नहीं जानते हैं कि अनुष्का शर्मा शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here