अपेक्स बैंक के एमडी को लेकर संसय

0

अपेक्स बैंक के एमडी की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से घमासान चल रहा है। सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के बीच नियुक्ति को लेकर एक राय नहीं बन पा रही है।
सहकारिता मंत्री ने वर्तमान एमडी पीएस तिवारी को हटाकर रजिस्टार संजय दलेला का नाम एमडी पद के लिए भेजा था। लेकिन मंत्री का यह प्रस्ताव अभी तक लंबित है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों का मानना है, कि वर्तमान परिस्थितियों में एमडी के पद पर पीएस तिवारी का बना रहना आवश्यक है। वहीं मंत्री जी की नाराजी है, कि पीएस तिवारी उनके निर्देशों का पालन नहीं करते हैं।उनका स्वास्थ्य भी खराब रहता है। इसीलिए उनके स्थान पर संजय दलेला को एमडी बनाया जाए। जल्द ही यह मामला मुख्यमंत्री तक ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here