अमित शाह बोले- ‘7 परिवारों का गठबंधन है INDIA, 2024 में फिर मोदी सरकार तय’

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ समापन होगा। अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन 7 परिवारों का गठबंधन है। सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है। शरद पवार अपनी बेटी को सीएम बनाना चाहते हैं। लालू यादव अपने बेटे को, तो ममता बनर्जी अपने भतीजों को सीएम बनाना चाहती हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आज के संबोधन में राम मंदिर निर्माण का विशेष जिक्र किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि किस तरह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 में विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है।

राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव रखा है, जिसमें मोदी की गारंटी, किसान कल्याण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत कई अन्य मुद्दे को शामिल किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए तीसरी बार भी एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में राम मंदिर का जिक्र किया और कहा कि आज हर रामभक्त और सनातनी प्रफुल्लित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here