अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ भारत आईं ताकतवर महिला कौन? तीसरा शख्स भी है बेहद खास

0

​अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। रुबियो का विमान शनिवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। दोपहर रुबियो का विमान राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा के दौरान की एक तस्वीर सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें उनके अलावा रुबियो और एक अन्य महिला व पुरुष भी दिखाई पड़ रहे हैं। जानते हैं वह दोनों कौन है और मार्को रुबियो का उनके क्या संबंध है…अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत पहुंचने पर कोलकाता एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। साथ ही कई भारतीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें।रुबियो के कोलकाता लैंड होने के बाद सर्जियो गोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘मार्को रुबियो कोलकाता पहुंच चुके हैं। भारत की यह उनकी पहली यात्रा है। आज बाद में हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, क्वाड और कई अन्य मुद्दों पर अगले कुछ दिनों में चर्चा करेंगे और प्रगति करेंगे!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here