अमोली शारदा मंदिर से निकली २०१ कलशों की भव्य शोभायात्रा

0

मंदिर में जवारे और कलश प्रज्वलित कर भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा शारदेय नवरात्र पर्व

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अमोली स्थित माँ शारदा मंदिर में शारदेय नवरात्र पर्व का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। पर्व के प्रथम दिन ११ अक्टूबर को प्रात: ११ बजे मंदिर परिसर से २०१ कलशों की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवरात्र के पहले दिन शारदा मंदिर अमोली में माता रानी के भक्तों द्वारा माँ जगदंबे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिसके पश्चात बैंड-बाजे की मधुर धुनों और जयकारों के साथ २०१ कलशों की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यह शोभायात्रा ग्राम अमोली और लालबर्रा के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए वापस शारदा मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

शाम को हुई जवारे व कलश स्थापना

कलशों की शोभायात्रा के समापन के उपरांत शाम में मंदिर में विधि-विधान के साथ जवारे बोये गये तथा कलश स्थापना की गई। जिसके बाद आरती संपन्न हुई और श्रध्दालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। चर्चा में शारदा मंदिर अमोली के पदाधिकारियों ने चर्चा में बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन २०१ कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। जो ग्राम अमोली, लालबर्रा के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची, जिसके बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। आगे बताया कि शाम में मंदिर में जवारे बोकर कलश स्थापित किये गये। इसके साथ ही हनुमान मंदिर चौक में माँ जगदम्बे की प्रतिमा विराजित कर शारदेय नवरात्र पर्व पूरी श्रध्दा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। आगे पदाधिकारियों ने बताया कि नौ दिवसीय इस शारदेय नवरात्र पर्व के दौरान प्रतिदिन मंदिर परिसर में जस-भजन और माता रानी की आराधना से जुड़े अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, जिसमें बड़ी संख्या में श्रध्दालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here