अमोली सरपंच ने शासकीय कार्य में पहुंचाई बाधा, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अमोली में मनरेगा योजना के तहत परकुलेशन टेक निर्माण कार्य के लिए सोमवार को दोपहर में उपसरपंच, उपयंत्री, सचिव, रोजगार सहायक एवं पंचगण सहित मजदूरों की उपस्थिति में लेआउट का कार्य किया जा रहा था। तभी अचानक नशे की हालत में सरपंच किशोर पडवार के द्वारा कार्य स्थल पर पहुंचकर गाली-गलौच कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई है। जिससे आक्रोशित पंचायत कर्मी एवं ग्रामीणजनों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सरपंच के विरूध्द कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि सरपंच के द्वारा पूर्व में भी शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया है एवं सोमवार को परकुलेशन टेंक निर्माण के लेआउट होने के बाद उक्त स्थान पर पहुंचकर पंचायत के उपसरपंच, पंंचों, सचिव, उपयंत्री, रोजगार सहायक एवं मजदूरों की उपस्थिति में गाली गलौच की गई है जिससे सभी आक्रोशित है और एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए सरपंच के द्वारा की गई हरकत की सभी ने निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग की है। आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत अमोली स्थित गाडर के समीप मनरेगा योजना से परकुलेशन टेंक का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। जिसके लेआउट के लिए चार दिन पूर्व उपयंत्री के द्वारा १६ दिसंबर को लेआउट करने की जानकारी सरपंच, उपसरपंच, पंचों को दे दी गई थी लेकिन सरपंच समय पर नही पहुंचे थे। ऐसी स्थिति में उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचों व मजदूरों की उपस्थिति में परकुलेशन टेेंक निर्माण के लिए नापझोक कर लेआउट किया जा रहा था। तभी सरपंच किशोर पडवार कार्य स्थल पर अचानक पहुंचे और उपस्थितजनों को गंदी गाली गलौच करते हुए नाप के टेप व अन्य सामग्री को छिंनकर फेंकने लगे तभी उपस्थितजनों के द्वारा उन्हे समझाने का प्रयास भी किया गया परन्तु वे अपनी मनमानी करते रहे और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई है जिसका मौके पर उपस्थितजनों ने वीडियों भी बनाया है। जिसमें सरपंच गाली-गालौच करते हुए लेआउट कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए नजर आ रहे है। सरपंच की इस रवैया से पंचायत के उपसरपंच, उपयंत्री, सचिव, रोजगार सहायक, पंचों एवं मजदूर आक्रोशित है और उनकी भावना आहत हुई है। वहीं घटना के बाद उपसरपंच, पंचों, सचिव सहित मजदूर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न एवं अभद्र व्यवहार करने वाले सरपंच पर कार्यवाही करने की मांग की है।

ग्राम पंचायत अमोली सरपंच किशोर पडवार से दूरभाष पर इस संपूर्ण घटनाक्रम के संबंध में जानकारी लेने के संपर्क किया गया लेकिन उन्होने फोन रिसिव नही किया।

दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी हेमंत नायक ने बताया कि अमोली पंचायत के उपसरपंच, सचिव एवं पंचों व मजदूरों ने थाना पहुंचकर शिकायत की है कि सरपंच के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया गया है, मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here