अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में ऐसे नजर आई थीं गर्लफ्रेंड मलाइका

0

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपने जन्मदिन पर ग्रांड बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। यह पार्टी मुंबई के अलीशान प्लस होटल में हई थी। इस पार्टी में उनकी गर्लफेंड मलाइका अरोरा, एक्टर रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रनबीर कपूर, विजय देवरकोंडा और कई अन्य सितारे शामिल हुए थे। इतने सारे सितारों के शामिल होने के बावजूद उनके फैंस को इस पार्टी की एक फोटो नहीं मिली थी। अब होटल ने अपने ऑफिशियल पेज पर इस पार्टी की एक फोटो शेयर की है। इसमें अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ खड़े हैं। इंस्टाग्राम पर आते ही यह फोटो तेजी से वायरल हो चुकी है।

शानदार लग रही है अर्जुन और मलाइका की जोड़ी

इस फोटो में अर्जुन काले रंग की स्पोर्टी टी शर्ट और काले रंग के जींस में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका सफेद शर्ट के साथ लाल और नीले रंग के पैंट में नजर आ रही हैं। उन्होंने साथ ही भूरे रंग के लेदर के जूते पहन रखे हैं। यह जोड़ी साथ में बहुत ही शानदार दिख रही है। यह फोटो शेयर करते हुए होटल की तरफ से लिखा गया है। “गलियारे जो एक कहानी बयां करते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा को पाकर परम आनंद मिला। उन्होंने हमारे साथ एक खास दिन का जश्न मनाया। एक नजर यहां भी डालें।”

मलाइका ने भी कहा “हैप्पी बर्थडे सनशाइन”

मलाइका अरोरा ने भी अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक बेहद शानदार फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सनशाइन”। इंस्टाग्राम पर आते ही लोगों ने इस फोटो को लाइक करना शुरू कर दिया और कमेंट बॉक्स में अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के बाद अर्जुन ने सभी को धन्यवाद देते हुए मलाइका का भी आभार जताया, जिन्होंने यह फोटो शेयर की थी।

जन्मदिन के बाद अर्जुन ने क्या कहा

अपने जन्मदिन के बाद एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अर्जुन ने अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्होंने लिखा “जन्मदिन में लंच के दौरान ख्यालों में खोया रहा। एक साल कितना फर्क ले आता है। एक साल पहले मैं थका हुआ और कन्फ्यूज था। आज मैं एक नई ऊर्जा के साथ तैयार बैठा हूं। अब मैं किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता हूं, जो जिंदगी मेरे रास्ते में लाएगी। मैं अपने उन सभी करीबी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, मेरा समर्थन किया और मेरा ध्यान रखा। मेरे सहकर्मी, फैंस, दोस्त, परिवार और मेरी बेबी। मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद। फोटो क्रेडिट मलाइका अरोरा। उनकी वजह से मैं ज्यादा अच्छा दिखता हूं।”

भूत पुलिस और एक विलेन 2 में नजर आएंगे अर्जुन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर भूत पुलिस फिल्म में नजर आएंगे। उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी काम करेंगी। इसके अलावा वो इक विलेन 2 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहिम और दिशा पटानी भी दिखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here