असीम मुनीर की खुली पोल तो बौखलाया पाकिस्तान, परमाणु धमकी पर फंसा तो उल्टे भारत पर लगा दिया आरोप,

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा था कि उनके देश पर खतरा आने पर वह परमाणु युद्ध भी कर सकते हैं। हालांकि, मुनीर का यह संबोधन होटल में पाकिस्तानियों के खास समूह के लिए था, लेकिन इसमें मुनीर ने जिस तरह से परमाणु युद्ध का को लेकर धमकाया उसने चिंता पैदा कर दी है। खास बात ये है कि मुनीर ने यह बयान अमेरिका की धरती से दिया है, जिस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। अब मुनीर की पोल खुलने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और इसका डैमेज कंट्रोल करने में जुटा हुआ है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख के जहरीले बोल का खुलासा होने पर अब पाकिस्तान इसके लिए भी भारत पर ठीकरा फोड़ने में लगा है। पाकिस्तान ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया बता दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान आज सुबह भारतीय विदेश मंत्रालय से की गई अपरिपक्व टिप्पणियों का विरोध करता है, जो तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और बयानों को संदर्भ से बाहर कर देने की उनकी पुरानी प्रवृत्ति का एक और उदाहरण है।’

भारत पर नैरेटिव वार का आरोप

पाकिस्तानी प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि कथित ‘परमाणु ब्लैकमेल’ का भारतीय नैरिटिव भ्रामक और अपने लिए तैयार किया गया है। खान ने कहा कि पाकिस्तान ताकत के इस्तेमाल या बल प्रयोग की धमकी का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु हथियार संपन्न देश है। पाकिस्तान ने ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने में अनुशासन और संयम बरता है। शफकत अली खान ने भारतीय विदेश मंत्रालय के आरोपों को झूठा, गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बताया।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा था?

इसके पहले भारत ने असीम मुनीर की परमाणु धमकी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की आदत है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसी टिप्पणियों में निहित गैरजिम्मेदारी पर अपने निष्कर्ष निकाल सकता है। भारतीय प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चिंताजनक बात यह है कि कथित टिप्पणियां किसी तीसरे मित्र देश में की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here