लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गारापुरी में 8 नवंबर 2022 को हुई आगजनी की घटना में श्रीमती विमला पन्द्रे का मकान जलकर खाक हो गया था । जिसमें मकान में रखी घरेलू सामग्री सहित घर में रखी एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई थी । इस मामले में पीड़ित परिवार को अब तक शासन से मिलने वाले मुआवजे की रकम नहीं मिल पाई है। जिसपर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अजाक्स संगठन के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा । जहा इस ज्ञापन में उन्होंने एक दुर्घटना में हुई उनके पुत्र की मृत्यु और घर में हुई आगजनी की घटना का मुआवजा देने ,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने ,आर्थिक तौर पर मदद किए जाने सहित शासन प्रशासन की अन्य योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवार को दिए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तमाम तरह की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उन्हें आज तक शासकीय मदद नहीं मिल पाई है।









































