आग लगने से मकान सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख

0

नगर मुख्यालय से लगभग १० किमी. दूर ग्राम पंचायत मुरझड़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम कौडिय़ा निवासी पुरनलाल टेंभरे के मकान में बुधवार की शाम ७ बजे अचानक आग लग जाने से मकान सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है और इस आगजनी से मकान मालिक को करीब ६ लाख रूपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौडिय़ा मुरझड़ निवासी पुरनलाल टेंभरे किसानी कार्य करते है, बुधवार को खेती का कार्य संपन्न होने के बाद शाम में पत्नि के साथ घर पर थे। तभी अचानक लो-वोल्टेज हुआ और फ्रीज में शार्ट सर्किट होने के बाद ही मकान में आग लग गई एवं मकान से धुआं निकलते देख परिजन घबरा गये और बाहर निकल गये परन्तु कच्चा मकान होने के कारण आग तेजी से मकान में फैलने लगी। जिसके बाद तत्काल फायर बिग्रेड वाहन बालाघाट को आगजनी की सूचना दी गई और ग्रामीणजन आग को काबू करने का प्रयास किये परन्तु आग इतनी तेज थी की फायर बिग्रेड वाहन के पहुंचते तक मकान जल चुका था। जिसके बाद ग्रामीण व फायर बिग्रेड वाहन के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में मकान में रखे गृहस्थी का सामान सहित जेवरात एवं मकान जल चुका है जिससे मकान मालिक को करीब ६ लाख रूपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह आगजनी शार्ट सर्किट से हुई है क्योंकि अचानक लो-वोल्टेज होने के बाद अचानक बिजली आने से फ्रीज में करेंट आया और आग लग गई, अगर यह आगजनी की घटना रात्रि के समय होती तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था क्योंकि रात्रि के समय परिवार सो रहते तो वे आग की चपेट में आ सकते थे परन्तु शाम की घटना होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। मकान मालिक पुरनलाल टेंभरे ने बताया कि बुधवार की शाम ७ बजे अचानक मकान में आ लग गई जिसके कारण मकान सहित गृहस्थी का सामान जल चुका है जिससे करीब ६ लाख रूपये का नुकसान हुआ है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि मुआवजा प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here