आठ साल बाद Brad Lightcap ने OpenAI को कहा अलविदा, कहे जाते हैं सैम ऑल्टमैन के राइट हैंड

0

OpenAI के इस साल के अंत तक IPO लाने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी का मौजूदा वैल्यूएशन करीब 852 अरब डॉलर बताया जा रहा है और IPO के बाद इसके 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंचने की संभावना पर भी चर्चा है। ऐसे में Lightcap जैसे वरिष्ठ अधिकारी का जाना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।OpenAI के लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी Brad Lightcap ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। वह करीब 8 साल तक OpenAI का हिस्सा रहे और CEO Sam Altman के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। Lightcap ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OpenAI कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो को साझा करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने अपने फैसले को भावुक बताते हुए कहा कि OpenAI को बनाने में करीब एक दशक का समय बिताना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

रिसर्च लैब से बड़ी AI कंपनी बनाने में अहम भूमिका

Brad Lightcap 2018 में OpenAI से जुड़े थे। उस समय कंपनी एक छोटी रिसर्च लैब थी, जबकि आज यह दुनिया की सबसे प्रभावशाली AI कंपनियों में शामिल है। Lightcap ने कंपनी के बिजनेस और ऑपरेशंस को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में OpenAI ने कई बड़ी कंपनियों के साथ एंटरप्राइज पार्टनरशिप और कारोबारी समझौते किए, जिससे कंपनी को अरबों डॉलर का कारोबार हासिल हुआ।

Lightcap ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने OpenAI में Finance, Legal, People, Corporate Security, Go-to-Market, Government Affairs और पार्टनरशिप समेत कई टीमों के शुरुआती ढांचे को तैयार करने में योगदान दियाअब शुरू करेंगे कुछ नया

OpenAI छोड़ने के बाद Brad Lightcap ने संकेत दिया है कि वह अब अपना नया काम शुरू करने जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा। उन्होंने अपने संदेश में OpenAI में बिताए समय और वहां बने रिश्तों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी के साथ काम करना उनके जीवन के सबसे सम्मानजनक अनुभवों में से एक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here