वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कासपुर के आमाटोला जंगल में सोमवार की सुबह दीपक कुर्वेती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव पुलिस ने बरामद कर आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों को सौप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात में गांव के किसी व्यक्ति के घर में जन्म उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए ग्राम के सभी लोगों के साथ दीपक कुर्वेती उम्र 29 वर्ष निवासी आमाटोला कासपुर भी गया हुआ था।
जहां से उक्त व्यक्ति रात 11 बजे घर जा रहा हूं यह बता कर निकला जो सुबह तक घर नहीं पहुंचा। इस दौरान सुबह 6 बजे ग्राम के कुछ लोग नित्य क्रिया करने के लिए जंगल की ओर गए जहां उन्होंने देखा कि पेड़ में एक व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ था।









































