आदेश के बावजूद जारी नही की गई बड़े बकायदारो की सूची

0

आर्थिक तंगी से झूझ रही नगर पालिका का कर्ज वसूली पर कोई ध्यान नही है जिसके चलते नगर पालिका की आर्थिक स्थिति दिन पे दिन दयनीय होती जा रही है।कर्ज वसूली के नाम पर सिर्फ नपा प्रचार वाहन घुमाकर  अपनी फॉर्मेटि पूरी तो कर रही है।लेकिन नपा बकायादारो पर एक्शन लेने में अब तक नाकाम रही है।

वही नपा अधिकारियों कर्मचारियों को नपा प्रशासक और जिला कलेक्टर दीपक आर्य के आदेशों की भी परवाह नही है।

आपको बताए कि कलेक्टर दीपक आर्य ने कईं बार टीएल बैठक में नपा सीएमओ सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को नगर के बड़े बकायादारों की लिस्ट सार्वजनिक करने के आदेश दिए थे ।

उस लिस्ट को सार्वजनिक करना तो दूर की बात नपा अब तक बड़े बकायादारों की लिस्ट तक नही बना पाई है।

 इस पूरे मामले के संदर्भ में दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीस मटसेनिया ने बताया कि बड़े बकायेदारों की सूची कल की कल गुरुवार को पूरी सूची सार्वजनिक की जाएगी अब तक यह सूची जारी क्यों नहीं की इस बात को लेकर हमने आज आर आई को फटकार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here