आवारा श्वान के आतंक से वार्डंवासी चिंता में

0

आवारा श्वानों के आतंक से नगर ही नही ग्रामीण क्षेत्रवासी भी परेशान है। यह श्वान कभी भी किसी पर हमला कर देते है। बीते दिवस वार्डं क्रमांक २ में भी आवारा श्वान ने कुछ बच्चों को काटकर घायल किया है। यह घटना १८ फरवरी की शाम को होना बताई जा रही है। वही १९ फरवरी को राहुल ठाकरे झालीवाड़ा निवासी को भी आवारा श्वानों ने काट दिया है। जिसका उपचार स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है।
आवारा श्वानों के कारण बच्चे नही खेल पा रहे मैदान में – संजय कोहाड़
इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये वार्डं नं.२ वासी संजय कोहाड़ ने पद्मेश को बताया कि हमारे बच्चे मैदान में खेल नही पा रहे है। आवारा श्वानों का इतना आतंक है कि हम अपने बच्चों को बाहर खेलने देने में डरते है। हम यही चाहते है कि इन आवारा श्वान को जो लोग ने पाला है वे उनके गले में पट्टा लगाया। वही जो घूम रहे है उन्हे नगर पालिका पकडक़र लेकर जाये। दो दिवस पूर्व ही ३ से ४ बच्चों को आवारा श्वान ने काटा है।
हमारे वार्डं में है आवारा श्वानों का आतंक – शानू खान
वही वार्डं नं.२ वासी शानू खान ने पद्मेश को बताया कि हमारे वार्डं में आवारा श्वानों का बहुत आतंक है। ६ माह पूर्व भी आवारा श्वानों के आतंक से कुछ बच्चे काटने से घायल हुये थे। आवारा श्वानों का आतंक मचा हुआ है। कुछ दिवस पूर्व आवारा श्वानों ने बच्चो को काटा है। हम लोग काफी परेशान है। हम यही चाहते है कि नगर पालिका इन्हे पकड़े ओर उनके उचित स्थान पर छोड़े। अभी भी देख सकते है कि ६ से ७ आवारा श्वानों की टोली घूम रही रही है।
कान की तरफ किया आवारा श्वान ने हमला
इसी तरह झालीवाड़ा निवासी राहुल ठाकरे ने पद्मेश को बताया कि उसके सीधे कान के तरफ आवारा श्वान ने हमला किया है। जिसके कारण वे अपना उपचार कराने वारासिवनी सिविल अस्पताल आये है।
इस संबंध में जब पद्मेश ने दूरभाष पर वार्डं नं.२ पार्षद मदन धामिँक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क स्थापित नही हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here