इंदिरा नगर में एक्सीडेंट के बाद चला धारदार हथियार फरसा, 3 से 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही जांच

0

शहर के नर्मदा नगर झांसीरानी चौक में हुए एक्सीडेंट के बाद ,दो पक्षों में तेज धारदार हथियार फरसा चलाकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया हैं , तो वहीं कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है
मिली जानकारी अनुसार 12 दिसंबर शाम 4:30 बजे झांसीरानी चौक नर्मदा नगर में एक चौपहिया वाहन चालक और दोपहिया वाहन चालक में पीछे से भिडंत होने से विवाद हो गया और विवाद आपसी समझौते के बाद खत्म भी हो गया, किंतु दो पहिया वाहन चालक के युवकों द्वारा 6:30 बजे इंदिरा नगर में चौपहिया वाहन चालक तरुण पर दो पहिया वाहन चालक विजय सहारे, सुरेंद्र कुमार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ जाकर तेज धारदार हतियार फरसे से मारपीट की गई और इस मारपीट में तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे कुछ लोगों ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जिसमें से कुछ लोग की स्थिति गंभीर होने से उन्हें रेफर कर दिया गया है, किंतु घटना में घायल युवकों को बेहोशी की हालत में होने के कारण घटना कैसे और किस किस के बीच हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस अभी भी घटना में उपस्थित लोगों को की पूरी जानकारी एकत्र कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here