इंदौर एयरपोर्ट पर आबूधाबी से आई फ्लाइट के यात्री के पास मिला 2 करोड़ का सोना, तस्करी की आशंका

0

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबूधाबी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद किए जाने की सूचना है। सोने की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार तड़के की। बीते महीने ही मुख्यमंत्री ने इस सीधी उड़ान की शुरुआत की थी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

जांच के दौरान मिला एक किलो सोना

सूत्रों के अनुसार डीआरआई की टीम को पहले से सूचना थी कि विमान में तस्कर है। इस आधार पर यात्रियों की प्रोफाइलिंग की गई। फ्लाइट के इंदौर पहुंचने के बाद सन्देह के आधार पर संबंधित यात्री को रोका गया। जांच के दौरान उसके पास से एक किलो सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here