इंदौर में गैस चूल्हा और टंकी साथ लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान, बायपास और रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध

0

एनएचएआई की प्रस्तावित पूर्वी बायपास परियोजना और रेलवे विभाग की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

खंडवा रोड और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा। धरने को खास बनाने वाली बात यह रही कि किसान अपने साथ गैस चूल्हा और गैस टंकी लेकर पहुंचे।किसानों का कहना है कि वे यहीं भोजन बनाकर लंबे संघर्ष के लिए तैयार हैं। आंदोलन स्थल पर सिमरोल, तिल्लौर खुर्द, खुड़ैल सहित अन्य गांवों के किसान मौजूद रहे। कई किसानों के हाथों में तख्तियां भी दिखाई दीं, जिन पर उपजाऊ जमीन बचाओ, किसानों की जमीन अधिग्रहण बंद करो, खेती नहीं तो भोजन नहीं, जैसे नारे लिखे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here