इंदौर शहर के कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, प्री-मानसून का दिख रहा असर; मंगलवार को भी रहेगा ऐसा मौसम

0

 इंदौर। इंदौर शहर में सोमवार को कई इलाकों में जमकर बारिश (Rain in Indore) हुई। प्री-मानसून की गतिविधियों की वजह से शहर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार को दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया था। आज हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद धूप निकलने के बाद हो रही उमस की वजह से परेशान लोग अब मानसून के जल्द आने की आस में हैं।

शहर में अभी प्री-मानसून (Pre Monsoon Rain in Indore) की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि दिन में गर्मी के साथ दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां दिखाई देंगी। ऐसे में आगामी दिनों में शहरवासियों को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत में मानसून के इंदौर पहुंचने की संभावना है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दो चक्रवाती हवा के घेरे बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here