इनोवा की ठोकर से महिला घायल,नगर के गोंदिया रोड़ की घटना !

0

नगर के गोंदिया रोड कृष्णा दूध डेयरी चौक में इनोवा कार की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला संध्या मेश्राम 55 वर्ष वार्ड नंबर एक बूढ़ी गौरी शंकर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या मेश्राम फर्नीचर दुकान में काम करती है । 30 मई को संध्या मेश्राम फर्नीचर की दुकान में काम करने गई थी दोपहर 3:30 बजे संध्या नाश्ता करने के लिए गोंदिया रोड गई थी।

तभी हनुमान चौक की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार ने संध्या को ठोस मार दी। इनोवा कार की ठोकर से संध्या को बाएं पैर के घुटने में चोट आई घायल संध्या को जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here