उज्जैन में नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए लगी लाइन में मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल; एक की हालत गंभीर

0

Ujjain Nagchadreshwar Mandir: उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में अफरातफरी की स्थिति है। श्रद्धालुओं की भीड़ वजह से तीन लोग दब गए हैं, जिनका इलाज उज्जैन जिला अस्पताल में चल रहा है। मंदिर तक पहुंचने के लिए बैरिकेड किया गया है।उज्जैन : नागचंद्रेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। अभी तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। दर्शन के लिए बढ़ती भीड़ के कारण अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह भीड़ हरसिद्धि मंदिर और बड़े गणेश मंदिर के सामने बढ़ी है। इसकी वजह से कई लोग घायल हो गए हैं।जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

धक्का मुक्की के कारण मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस हादसे में तीन लोग दब गए। घायलों को इलाज के लिए उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासन के लोग मौजूद हैं। वहीं, प्रशासन लगातार लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील कर रही है।

ग्वालियर से आए श्रद्धालु ने कहा कि हम दर्शन के लिए जा रहे थे। वीआईपी दर्शन के लिए उन्होंने एक-डेढ़ घंटे के लिए लाइन रोक दी। इस दौरान अचानक से लाइन खुली तो अफरातफरी की स्थिति हो गई। हम सभी रात 12 बजे से लाइन में लगे थे। इसी दौरान कुछ लोग दब गए। मेरी भतीजी भी घायल हुई है, जिसका नाम सोनम राणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here