उज्जैन में लाकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया

0

उज्जैन में लाकडाउन की अवधि को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। शनिवार को हुई क्राइसिस कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लाकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री के साथ हुर्ई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लाकडाउन बढ़ाने की मांग की थी। सोमवार को सोमवती अमावस्या होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना थी। ऐसे में यह निर्णय लिया गया। लाकडाउन से आवश्यक वस्तुओं को मुक्त रखा गया है। सुबह 11 से 5 बजे तक किराना, सब्जी व अन्य जरूरी सामान बेचा जा सकेगा।

कोरोना संक्रमण रोकने को उज्जैन में शुक्रवार शाम 6 बजे लाकडाउन लग गया। इधर, लाकडाउन से पहले बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। कई लोगों ने महीनेभर का अतिरिक्त राशन खरीदा और गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल फुल टैंक भरवा लिया। आवाजाही अधिक होने से सड़कों पर यातायात का दबाव रहा। मालूम हो कि शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना नियंत्रण के लिए सरकार ने उपाय स्वरूप लाकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। बीते एक पखवाड़े में प्रशासन ने दो रविवार को लाकडाउन लगाया था। सुधार नहीं हुआ तो तीन दिन के लाकडाउन का फैसला लिया।

शुक्रवार शाम 6 से लाकडाउन घोषित किया है। ये सूचना मिलते ही कई लोगों ने जरूरत का सारा सामान खरीदा। इससे बाजार में काफी भीड़ बढ़ी। सड़कों पर यातायात का दबाव बना। शाम 5 बजे तक कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। सब्जी मंडी में फल-सब्जी सस्ते में बिके। किराना सामान के भाव में जरूर कुछ उछाल देखने को मिला। घड़ी में शाम के 5.30 बजते ही प्रशासन ने सख्ती से दुकानें बंद कराना शुरू कराई। कई मार्गों को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया। हालांकि शहर बंद होते-होते 7 बज गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here