एकता कपूर के बेटे के बर्थडे सेल‍िब्रेशन में पहुंचे करण जौहर के बच्‍चे, द‍िल जीत गया उनकी नमस्‍ते का अंदाज

0
Karan Johar International India Film Academy - IIFA 2011 Toronto Awards Gala arrival at Rogers Centre. Toronto, Canada - 25.6.11 Mandatory Credit: Dominic Chan/WENN.com

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ मस्ती करते हुए वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण जौहर अपने दोनो बच्चों यश और रूही के साथ एकता कपूर के बेटे रवि कपूर के बर्थडे पर नजर आए। इस दौरान डैड करण जौहर के कहने पर यश और रूही पैप्स को नमस्ते करते हुए दिखे। दोनों की यह प्यारी तस्वीर इंटरनेट पर सुर्खियों में है। आपको बता दे लॉकडाउन के दौरान भी यश और रूही की फोटोज पिता करण जौहर के साथ इंटरनेट पर काफी चर्चा में थी। जहां पर करण जौहर अपने दोनों बच्चों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

वहीं एकता कपूर ने अपने बेटे रवि कपूर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर रवि की पहली तस्वीर शेयर की। इस दिन को खास बनाने के लिए एकता कपूर ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार किड्स परिवार संग शिरकत करते हुए दिखे। हालांकि इस पार्टी में तैमूर अली खान नजर नहीं आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here