बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद कहा है कि वह एकदम से टीम में सबकुछ नहीं बदल सकते। टीम का प्रदर्शन बेहतर होने में समय लगता है। उन्होंने कहा, ‘मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। मेरा एकमात्र उद्देश्य यह है कि हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और इसके लिए यही तैयारियां हैं। अगर कोई सोचता है कि मैं 1-2 दिनों में चीजों को बदल सकता हूं तो यह गलत है।
उन्होंने आगे कहा कि टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही टीम का स्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि टी20 में साल 2016 में एशिया कप फाइनल में जगह बनाने के अलावा बांग्लादेशी टीम का कोई अच्छा परिणाम नहीं रहा है। उन्होंने माना कि उन्हें एक नई शुरुआत करनी होगी क्योंकि टीम सबसे छोटे प्रारुप में काफी पीछे है। शाकिब ने कहा, ‘देखिए, हमने पहली बार 2006 में एशिया कप में अच्छा खेल दिखाया था। तब से हमारे पास एशिया कप फाइनल को छोड़कर अच्छे परिणाम नहीं आए हैं।









































