एक महिला की जंगल में फांसी लगाने से मौत

0

बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खराड़ी में इसी गांव की महिला देवकली पति सुमनसिह धुर्वे 35 वर्ष इसी ग्राम के जंगल में फांसी पर लटकी हुई लाश बरामद की गई इस महिला ने किस वजह से फांसी लगाई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गढ़ी पुलिस ने इस महिला का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सोप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकली अपने पति सुमनसिह धुर्वे के साथ खेती मजदूरी करती थी। जिसके तीन बच्चे हैं। 24 जुलाई को दोपहर से देवकली अपने घर में दिखाई नहीं दे रही थी। 4:00 बजे करीब ग्राम समीप जंगल के पेड़ में देवकली फांसी पर लटकी हुई थी। देवकली ने अपनी साड़ी पेड़ में बांधकर फांसी लगा ली थी। जिसकी रिपोर्ट होने पर गढ़ी पुलिस ने ग्राम खराड़ी पहुंचकर जंगल मैं पेड़ में फांसी पर लटकी देवकली का शव नीचे उतरवाये और रात्रि में सुरक्षित रखवा दिए। 25 जुलाई को गढ़ी पुलिस ने देवकली का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौप दिये। देवकली ने किस वजह से फांसी लगाई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गढ़ी पुलिस धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here