एम एम सी जॉन के 62 लाख के इनामी नक्सली कमांडर दामा उर्फ सुजान सिंह मरकाम की मौत की हुई पुष्टि

0

जिले के रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र में 7 माह पहले देव नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त एम एम सी जोन के 62 लाख के इनामी SZCM नक्सली कमांडर दामा उर्फ सुजानसिंह मरकाम के नाम से की गई। पुलिस विभाग से जारी के विज्ञप्ति के मुताबिक 10 अक्टूबर 2023 को सोनगुड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुंदल पहाड़ी के नीचे देव नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। जिसकी शिनाख्ती हेतु शव का फीमर बोन एवं दांत प्रिजर्व किए गए थे। मर्ग जांच दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त शव एम एम सी जोन के SZCM नक्सली कमांडर दामा उर्फ सुजान सिंह मरकाम का हो सकता है। जिसकी मृत्यु नदी में डूबने से हो चुकी है। इस तारतम्य में नक्सलियों द्वारा जारी की जाने वाली पत्रिका में भी SZCM नक्सली कमांडर दामा उर्फ सुजान सिंह मरकाम की नदी में डूबने से मृत होने के संबंध में लेख किया गया था।उक्त शव SZCM नक्सली कमांडर दामा उर्फ सुजानसिंह मरकाम के होने की पुष्टि करने हेतु दामा के परिजनों के रक्त सैंपल लेकर मृत शव के डी एन ए से मिलान हेतु राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला सागर मध्य प्रदेश भिजवाए गए थे। जहां पर अज्ञात मृतक के शव की प्रिजर्व किए गए फीमर बोन एवं दांत तथा SZCM नक्सली कमांडर दामा के परिजनों के ब्लड सैंपल का डीएनए परीक्षण कराया गया। परिक्षण में अज्ञात शव का डीएनए और SZCM नक्सली कमांडर दामा के परिजनों का डीएनए एक दूसरे से मिलान हो गया।राज्य न्यायालयिक प्रयोगशाला सागर मध्य प्रदेश द्वारा प्रदान की गई रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि 15 अक्टूबर 2023 को कुदुल पहाड़ी के नीचे देव नदी किनारे जो अज्ञात शव मिला था। वह शव एम एम सी ज़ोन के स्पेशल जोन कमेटी मेंबर SZCM सुजानसिंह मरकाम उर्फ राजेश उर्फ दामा का था। बालाघाट पुलिस द्वारा अज्ञात मर्ग की जांच की दौरान व्यावसायिक दक्षता का परिचय देते हुए अज्ञात शव के फीमर बोन तथा दांत साक्ष्य के रूप में संग्रहित करके रखे गए थे। विभिन्न सूत्रों से दामा की मृत्यु के विषय में जानकारी प्राप्त होने पर बालाघाट पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए मर्ग में जप्तशुदा प्रदर्शो की डीएनए प्रोफाइल दामा के परिजनों से मिलान करवाने के कारण SZCM नक्सली कमांडर दामा की मृत्यु की पुष्टि हो पाई। नक्सली कमांडर दामा उर्फ सुजानसिंह मरकाम वर्तमान में एम एम सी जोन का एस.जेड.सी.एम. था। जिस पर मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में संयुक्त रूप से 62 लख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिनमें( मध्य प्रदेश में 12 लाख, महाराष्ट्र में 25 लाख तथा छत्तीसगढ़ में 25 लाख का इनाम घोषित था) नक्सली कमांडर दामा पर मध्य प्रदेश में कुल 63 गंभीर अपराध दर्ज थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here