ओंकारेश्वर से यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही बस का ड्राइवर नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था। संयोगितागंज पुलिस ने गुरुवार रात जीपीओ चौराहे पर चेकिंग के दौरान बस को रोका। ब्रीथ एनालाइजर से ड्राइवर की जांच की तो नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बस (एमपी-69, पी-0395) जब्त कर यात्रियों को सुरक्षित बस स्टैंड पहुंचाया।
संयोगितागंज टीआई केपी यादव के मुताबिक चेकिंग के दौरान ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी जांच कराई थी। नशे में बस चलाना यात्रियों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा था। यात्रियों ने बताया, ड्राइवर तेज गति से बस दौड़ा रहा था। कई बार बस लहरा गई। वह किसी की नहीं सुन रहा था। मनमानी कर रहा था।










































