पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत ने दो मेडल जीते। हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया तो नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। इसकी वजह से भारत के मेडल की संख्या 5 हो गई है। अब 14वें दिन भारत अपना छठ मेडल जीतने उतरेगा। रेसलिंग में अमन सहरावत ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। वह 57 किग्रा कैटेगरी के सेमीफाइनल में हार गए थे।
- गोल्फ का इवेंट हुआ शुरूगोल्फ इवेंट की शुरुआत हो गई है। भारत की दीक्षा डागर और अदिति अशोक एक्शन में हैं। चीन की रोउनिंग यिन दूसरे जबकि न्यूजीलैंड की लैडिया को तीसरे नंबर पर चल रही हैं।ले गोल्फ नेशनल पर भारत की दोनों गोल्फर संयुक्त रूप से 14वें नंबर पर है। स्विट्जरलैंड की मोर्गन मेटरोक्स पहले नंबर पर चल रही हैं।
- 12:24 PM,Aug 09 202413वें दिन मिले दो मेडलपेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत के खाते में दो मेडल आए। हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। मेडल मुकाबले में भारत ने स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। लगातार दूसरे ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेडल जीता है। वहीं भाला फेंक में नीरज चोपड़ा के खाते में सिल्वर मेडल आया।
- 12:23 PM,Aug 09 2024गोल्फ से इवेंट की शुरुआतपेरिस ओलंपिक की महिला गोल्फ इवेंट में दो राउंड के बाद भारतीय अदिति अशोक और दीक्षा डागर 60 खिलाड़ियों के बीच संयुक्त 14वें स्थान पर थीं। 14वें दिन इसी इवेंट से भारतीय के मुकाबलों की शुरुआत होगी। गोल्फ का मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
- 12:21 PM,Aug 09 2024अमन सेहरावत का ब्रॉन्ज मेडल मैचयुवा पहलवान अमन सेहरावत 57 किग्रा फ्री-स्टाइल सेमीफाइनल मुकाबले में जापानी शीर्ष वरीयता प्राप्त री हिगुची से हार गए और अब वह शुक्रवार को प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज के खिलाफ कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। 21 साल के अमन एशियन चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
- 12:18 PM,Aug 09 2024भारत के आज का शेड्यूल
- 12:30 PM: गोल्फ़ – दीक्षा डागर और अदिति अशोक महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2 में।
- 2:10 PM: एथलेटिक्स – महिलाओं की 4×400 मीटर रिले हीट (ज्योतिका श्री दांडी, किरण पहल, एम पूवम्मा राजू और विथ्या रामराज)
- 2:35 PM: एथलेटिक्स – पुरुषों की 4×400 मीटर रिले हीट (अमोज जैकब, राजेश रमेश, संतोष कुमार तमिलारासन और मुहम्मद अजमल वरियाथोडी)
- 11:10 PM: पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच (पदक स्पर्धा) में अमन सेहरावत बनाम प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज।
- 12:17 PM,Aug 09 2024नमस्ते, एनबीटी ऑनलाइन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत हैपेरिस ओलंपिक अपने अंत की तरफ है। 26 जुलाई को खेलों के महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। 14वें दिन भारत के खिलाड़ी एक बार फिर दावेदारी परेश करने उतरेंगे। इसमें रेसलर अमन सेहरावत का ब्रॉन्ज मेडल मैच शामिल है। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों का 4×400 रिले का हीट होगा। यहां से भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी।










































