फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के भीख में मिली आजादी वाले बयान पर अब सियासत तेज हो गई है जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ अब राजनीतिक संगठनों द्वारा कंगना रनौत के उक्त बयान पर विरोध प्रकट कर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है ।
सोमवार को महिला कांग्रेस द्वारा एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की गई जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए कंगना रनौत के भीख में मिली आजादी वाले बयान को स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए उन्हें हाल ही में दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लिए जाने की मांग की गई










































