लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। लालबर्रा थानांतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बबरिया के ग्राम कटंगा के वैनगंगा मोक्षधाम पहुंच मार्ग वन विभाग के भाग ३ स्थित नर्सरी के समीप (जंगल क्षेत्र) में ६० वर्षीय वृध्द रामसिंह कोकोटे का लहुलुहान अवस्था में पुलिस ने शुक्रवार की रात में शव बरामद किया है। वहीं जिस अवस्था में लाश मिली है जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि रामसिंह कोकोटे की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच में जुट गई है एवं मृत व्यक्ति का शनिवार को प्रात: के समय पोस्टमार्टम किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगा निवासी ६० वर्षीय रामसिंह कोकोटे रोजाना की तरह शुक्रवार को भी प्रात: १० बजे मवेशी चराने वैनगंगा नदी मोक्षधाम पहुंच मार्ग स्थित वन विभाग के भाग ३ नर्सरी (जंगल) क्षेत्र में मवेशी चराने गया था। वहीं ग्राम कटंगा के एक व्यक्ति का विगत दिवस मृत्यु हो गई थी जिसका तेरहवीं कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को ग्राम के कुछ लोग वैनगंगा नदी स्थित मोक्षधाम घाट पिंडदान सहित अन्य कार्यक्रम के लिए गये थे। जो कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वापस आ रहे थे। तभी दोपहर में उन्हे वन विभाग के भाग ३ नर्सरी के पास एक व्यक्ति खुन से लथपथ अवस्था पर पड़ा हुआ दिखाई दिया तो वे पास जाकर देखे तो वह ग्राम का रामसिंह था। जिसके शरीर में धारदार हथियार के निशान भी दिखाई दिये और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद तत्काल उसके परिजनों, ग्रामीण एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। साथ ही घटना स्थल में सिर्फ मृतक व्यक्ति पड़ा था उसके आसपास खून के निशान दिखाई नही दिये है जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी के द्वारा अन्य स्थान पर उसकी हत्या कर शव को मोक्षधाम पहुंच मार्ग नर्सरी के समीप लाकर रख दिया गया है। वहीं पुलिस को कटंगा के जंगल क्षेत्र में किसी व्यक्ति की हत्या होने की जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी हेमंत नायक पुलिसबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ ही रात ८.३० बजे शव बरामद किया है एवं शव को लालबर्रा सामुदायिक लाया गया परन्तु रात हो जाने के कारण मृत व्यक्ति की लाश को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया गया है, दुसरे दिन शनिवार को प्रात: पोस्टमार्टम किया जायेगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है










































