थाना मुख्यालय कटंगी से 09 किमी. दूर ग्राम सावरी में रविवार को एक शख्स की कीटनाशक का सेवन करने से मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार सावरी निवासी निलेश तांडेकर ने रविवार की सुबह तडक़े कीटनाशक का सेवन कर लिया था. जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने पीडि़त को उपचार दिलाने के लिए 108 को फोन किया. 108 मौके पर पहुंची किन्तु तब तक पीडि़त मर चुका था. इस घटना की जानकारी पीडि़त परिवार ने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को बरामद कर शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब हो कि रविवार को पीडि़त को अस्पताल लाने के लिए सावरी पहुंची 108 एंबुलेस बंद हो गई थी. जिसे धक्का देकर शुरू किया गया. ज्ञात हो कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में कटंगी पुरी तरह से फिसड्डी है. यहां 108 जैसे वाहन पुराने और कंडम हो चुके है. इन वाहनों में आधुनिक सेवाएं तक मौजूद नहीं है पंरतु फिर भी इन्हीं वाहनों को ग्रामीण अंचलों में सेवाएं प्रदान करने के लिए भेजा जा रहा है. कल्पना कीजिए कि अगर आज उक्त पीडि़त व्यक्ति की मौत ना होती और वह अंतिम सांसे गिन रहा होता तो शायद 108 वाहन के बंद हो जाने से भी उसकी मौत हो सकती थी. बताना जरूरी है कि 108 वाहन गांव-गांव में पहुंचकर लोगों को सेवाएं प्रदान करती है पंरतु इन वाहनों की दुर्दशा कुछ ऐसी हो चुकी है कि यह कब तक साथ देगी कहां नहीं जा सकता. क्षेत्रीय विधायक, जिला चिकित्सा अधिकारी एवं कलेक्टर को इस ओर ध्यान देते हुए कटंगी को नए आधुनिक सुविधाओं से लैस 108 वाहन प्रदान करने की जरूरत है।









































