कप्तानी मिलने के बाद से शुभमन गिल का बल्ला अलग ही तेवर में, टेस्ट क्रिकेट में किया एक और कारनामा

0

कोलंबो: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट मैचों में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबल खेल रही है। मैच के पहले सेशन में ही गिल क्रीज पर उतर ग। अपने 7 रन पूरे करते ही उन्होंने टेस्ट में 3000 रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट में 3000 रनों तक पहुंचने वाले 28वें खिलाड़ी हैं।

3,000 रन: उन्होंने 43 मैचों की 77 पारियों में 3,000 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

औसत: इस दौरान उनका बैटिंग एवरेज 43 से ज्यादा का रहा है।

शतक और अर्धशतक: अपने करियर में उन्होंने 11 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

भारत के लिए टेस्ट में 3000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

23 साल 228 दिन – सचिन तेंदुलकर

26 साल 157 दिन – वीरेंद्र सहवाग

26 साल 263 दिन – दिलीप वेंगसरकर

26 साल 349 दिन – शुभमन गिल

26 साल 356 दिन – कपिल देव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here