कभी भी धसक सकता है पनबिहरी से साल्हे ला. पहुंच मार्ग

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पनबिहरी से साल्हे ला. पहुंच मार्ग स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम पनबिहरी के समीप मोड़ाई में सर्राटी नदी के किनारे की मिट्टी विगत दिवस सर्राटी नदी में आई बाढ़ से मिट्टी का कटाव होने से अब धीरे-धीरे मिट्टी धसकने लगी है। जल्द मिट्टी कटाव के लिए रिटर्निंगवॉल का निर्माण नही किया गया तो किसी भी समय पनबिहरी से साल्हे ला. पहुंच मार्ग धसक सकता है यानि सडक़ टूट सकता है। जिससे आधा दर्जन से अधिक ग्रामों का संपर्क टूटने के साथ ही बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है परन्तु जिम्मेदारों के द्वारा इस समस्या की कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जबकि इस मार्ग से आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के ग्रामीणजन, राहगीर एवं स्कूली बच्चें लालबर्रा आना-आना करते है परन्तु सडक़ की मोड़ाई से मिट्टी धसक रही है एवं नदी किनारे करीब १० से १५ फीट का खाई भी बना हुआ है और जिस स्थान से सडक़ की मिट्टी धसक रही है उस स्थान पर अंधा मोड़ाई है। अगर पनबिहरी की ओर से बड़ा वाहन साल्हे ला. की ओर जा रहा है एवं साल्हे ला. की ओर से कोई पनबिहरी लालबर्रा की ओर आ रहे है और अचानक मोड़ाई में सामने-आमने से वाहन आ जाती है तो वाहन अनियंत्रित होने से वे खाई में गिर सकते है जिससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है और हर समय हादसा होने की संभावना बनी है। साथ ही आने-जाने वालों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण एवं राहगीरों ने पनबिहरी से साल्हे ला. पहुंच मार्ग के ग्रामीण खेल स्टेडियम के समीप सडक़ के किनारे से धसक रही मिट्टी की रोकथाम के लिए रिटर्निंगवॉल का निर्माण करवाने की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू से जारी रह सके।

आपकों बता दे कि पनबिहरी से साल्हे ला. पहुंच मार्ग के बीच से सर्राटी नदी गुजरी है परन्तु सर्राटी नदी पर पुल नही होने एवं कच्च मार्ग होने से आने-जाने में ग्रामीणजनों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था एवं बरसात के दिनों में ५ से १० किमी. अधिक दुरी तय कर बघोली मार्ग होते हुए ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चें पूर्व में लालबर्रा मुख्यालय आना-जाना करते थे। जिससे परेशान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पनबिहरी से साल्हे ला. पहुंच मार्ग एवं सर्राटी नदी के ऊपर पुल का निर्माण करवाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ विभाग के द्वारा विगत वर्ष पुर्व पनबिहरी के समीप सर्राटी नदी में पुल के साथ ही डामरीकरण सडक़ का निर्माण करवाया गया है। जिससे आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के ग्रामीणजन एवं सोनेवानी जाने वाले पर्यटक भी इसी मार्ग से आना-जाना करते है। साथ ही उक्त पुल एवं सर्राटी नदी के समीप सडक़ किनारे शासन के द्वारा लाखों रूपयों की लागत से ग्रामीण खेल स्टेडियम का भी निर्माण किया गया है। ताकि नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी खेल मैदान में पहुंचकर क्रिकेट सहित अन्य खेल का प्रैक्टिस कर सके परन्तु लालबर्रा मुख्यालय से करीब ३ किमी. दूर नदी किनारे होने के कारण खिलाड़ी उक्त ग्रामीण खेल स्टेडियम का उपयोग नही कर रहे है। वहीं ग्रामीण खेल स्टेडियम पनबिहरी के समीप सर्राटी नदी किनारे सडक़ की मिट्टी अंदर से धीरे-धीरे धसकने लगी है जल्द मिट्टी कटाव को रोकने के लिए रिटर्निंगवॉल का निर्माण नही किया गया और तेज बारिश होने पर नदी में बाढ़ आती है तो सडक़ की पुरी मिट्टी कटकर बह जायेगी। साथ ही सडक़ भी टुटकर बह सकती है। इस दौरान अगर कोई मार्ग से आना-जाना करते रहते है तो उनके साथ बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। वहीं वर्तमान मेें ग्रामीण खेल स्टेडियम पनबिहरी के समीप नदी किनारे अंधा मोड़ है आमने-सामने से आने वाले दुर से दिखाई नही देते है अगर अचानक पनबिहरी की ओर से कोई बड़ा वाहन साल्हे ला. की ओर जा रहा है एवं साल्हे ला. की ओर से मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहन से कोई आ रहे है। इसी बीच अचानक दोनों अंधे मोड़ाई में पहुंचते है तो साल्हे ला. की ओर से आने वालों की वाहन अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे नदी में बने १० से १५ फीट गहरे खाई में गिर सकते है। वहीं पनबिहरी की ओर से जाने वाले ग्रामीण खेल स्टेडियम पनबिहरी की बाउण्ड्रीवाल से उनकी वाहन टकरा सकती है जिससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। जबकि इस मार्ग से साल्हे ला. चिचगांव, खैरगोंदी, चिखलाबड्डी सहित अन्य ग्रामों ग्रामीणों के ग्रामीणजन, स्कूली बच्चें लालबर्रा पढ़ाई करने आते है। साथ ही सोनेवानी वन्यप्राणियों का दीदार करने पर्यटक भी इसी मार्ग से आना-जाना करते है। जिन्हे भी परेशानी हो सकती है और हर समय हादसे घटित होने का डर बना रहता है परन्तु जिम्मेदारों के द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण, राहगीर व स्कूली बच्चों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

दूरभाष पर चर्चा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ विभाग के महाप्रबंधक गजेन्द्रसिंह लारिया ने बताया कि आपके माध्यम से संज्ञान में आया है कि पनबिहरी से साल्हे ला. पहुंच मार्ग स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम पनबिहरी के समीप नदी किनारे से सडक़ की मिट्टी धसकने लगी है, आवागमन में परेशानी हो रही है, जल्द ही स्थल का निरीक्षण कर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए काम किये जायेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here